नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9999999999 , +91 99999999999 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा देश जहां मुस्लिम तो रहते हैं, लेकिन यहां नहीं है एक भी मस्जिद – THE INDIA LIVE Skip to content
Watermark

अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा देश जहां मुस्लिम तो रहते हैं, लेकिन यहां नहीं है एक भी मस्जिद

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

22/09/2020 10:02 PM Total Views: 12173

डिजिटल डेस्क। दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां मुस्लिम तो जरूर रहते हैं लेकिन यहां एक भी मस्जिद नहीं है। इतना ही नहीं इस देश में मस्जिद बनाने की अनुमति भी नहीं है। इस देश का नाम है स्लोवाकिया। स्लोवाकिया में जो मुस्लिम है वो तुर्क और उगर हैं और 17 वीं सदी से ही यहां रह रहे हैं। साल 2010 में स्लोवाकिया में मुस्लिमों की आबादी 5,000 के आसपास थी।

स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य भी है। लेकिन वो एक ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना। इस देश में मस्जिद बनाने को लेकर विवाद भी होता रहा है। साल 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने को लेकर भी विवाद हो गया। ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

Advertisement

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें

Advertisement Image

साल 2015 में यूरोप के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। उस समय स्लोवाकिया ने 200 ईसाइयों को शरण दी, लेकिन मुस्लिम शराणार्थियों को आने से मना कर दिया। इसपर स्प्ष्टीकरण देते हुए स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके यहां मुस्लिमों के इबादत की कोई जगह नहीं है, जिसके कारण मुस्लिमों को शरण देना देश में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। हालांकि, इस फैसले का यूरोपीय यूनियन ने भी आलोचना की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement

Advertisement Image

30 नवंबर 2016 को स्लोवाकिया ने एक कानून पास कर  इस्लाम को आधिकारिक धर्म का दर्जा देने पर रोक लगा दी। यह देश इस्लाम को एक धर्म के रूप में नहीं स्वीकार करता है। यूरोपीय यूनियन में स्लोवाकिया एकमात्र ऐसा अकेला देश है, जहां एक भी मस्जिद नहीं है। स्लोवाकिया में ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए भी एक कड़ा कानून है। इस देश में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप किसी से खराब व्यवहार में बात नहीं कर सकते हैं और ना ही हल्ला मचा सकते हैं। अगर ऐसा कोई करता है, तो उसे पुलिस पकड़ सकती है, और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Advertisement

Advertisement Image

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

WhatsApp Icon
Our YouTube