नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9999999999 , +91 99999999999 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
उत्तराखंड की इन दो विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस – THE INDIA LIVE Skip to content
Watermark

उत्तराखंड की इन दो विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

11/06/2024 11:46 AM Total Views: 11601

प्रदेश में विधानसभा की रिक्त दो सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को पार्टी के विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में जाने से जिस प्रकार झटका लगा है पार्टी उसी प्रकार उपचुनाव में भाजपा को कांटे की टक्कर देने की तैयारी कर रही है।प्रदेश में विधानसभा की रिक्त दो सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को पार्टी के विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में जाने से जिस प्रकार झटका लगा है, पार्टी उसी प्रकार उपचुनाव में भाजपा को कांटे की टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा उपचुनाव के संबंध में गोपेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को प्रदेश की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। जोशीमठ आपदा के बाद से ही पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में जनता में अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए लंबे समय से शक्ति झोंके हुए थी।

Advertisement

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें : क्लिक करें

Advertisement Image

कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी का दामन झटककर भाजपा में सम्मिलित हो गए। उनके भाजपा में जाने से रिक्त हुई इस सीट को उपचुनाव में कांग्रेस जीतना चाहती है। यद्यपि, कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं है। पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी का इस क्षेत्र में व्यक्तिगत प्रभाव माना जाता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement

Advertisement Image

सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति में कांग्रेस के लिए उन्हें चुनौती देने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी। कांग्रेस के सामने इस सीट पर सबसे बड़ी चुनौती मजबूत प्रत्याशी के चयन की है। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अधिक मत पड़े हैं। भाजपा को ईवीएम पर 31,845 मत पड़े, जबकि कांग्रेस को 23,600 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को आठ हजार से अधिक मतों से पिछड़ना पड़ा है।

Advertisement

Advertisement Image

भाजपा को कांग्रेस की तुलना में पोस्टल बैलेट भी अधिक मिले हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी के गांव और आसपास के बूथों पर मतों के मामले में कांग्रेस बढ़त में रही है।

आपदा प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र के कई बूथों पर कांग्रेस को भाजपा से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। इस कारण कांग्रेस को उम्मीद है कि उपचुनाव में उसे सफलता मिल सकती है। वहीं, हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उत्साहित है। यह सीट बसपा विधायक सरबत करीब अंसारी के निधन से रिक्त हुई है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट बसपा के हाथों गंवाई थी। बसपा विधायक के निधन से रिक्त इस सीट पर उपचुनाव में सहानुभूति और मतदाताओं के समीकरण की दृष्टि से कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बसपा है।

लोकसभा चुनाव के दौरान हरिद्वार संसदीय सीट पर कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में बसपा और भाजपा से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। लोकसभा चुनाव में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को ईवीएम के माध्यम से 21100 मत प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस को 44,101 यानी दोगुना से अधिक मत मिले हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मजबूती से लड़ेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

WhatsApp Icon
Our YouTube